मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, काम से लौट रहे थे घर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 15 दिसंबर 2024। मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई। काकचिंग पुलिस के अनुसार दोनों मजदूर साइकिल से अपने किराए के घर की तरफ लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) के रूप में हुई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे। 

Leave a Reply

Next Post

‘सांस्कृतिक एकता के प्रतीक थे जाकिर हुसैन’, मशहूर तबला वादक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 दिसंबर 2024। मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद पूरे देश और दुनिया में शोक की लहर है।तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, पूर्व केंद्रीय मंत्री […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग