होली पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर देखिए रिंकू घोष और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म “ननद”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 मार्च 2024। भोजपुरी का सबसे लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस होली ग्रैंड वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जा रहा है, जिसके तहत ननद भोजाई की कहानी पर बनी बेजोड़ भोजपुरी फिल्म “ननद” का प्रसारण किया जाएगा. इस फिल्म में रिंकू घोष और काजल राघवानी केन्द्रीय भूमिका निभा रही हैं, जिसके इर्द गिर्द फिल्म की कहानी चलती है और यह फिल्म एक भाई और बहन के बीच के प्रेम को भी दिखाने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है.जिसे दर्शकों ने  खूब सराहा था. इस होली फिल्म ननद को अपने घरों में देख सकेंगे , वो भी अपने पसंदीदा चैनल भोजपुरी सिनेमा पर 23 मार्च  शनिवार को शाम 5 बजे उर 24 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से. बरसे प्यार के रंग, परिवार के संग थीम पर  आयोजित फिल्म के ग्रेंड प्रीमियर को लेकर चैनल ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री नाता लोक संस्कार और सरोकारों से हमेशा से रहा है. इस वजह से अक्सर भोजपुरी फिल्में सामाजिक कहानियों को लेकर बनती है. वर्ल्डवाइड सिने फिल्म्स  प्रोडक्शन प्रस्तुत और प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म “ननद” ऐसी ही कहानी पर बनी है, जिसे देखना का मौका होली के शुभ अवसर पर भोजपुरिया दर्शकों को अपने घरों में पुरे परिवार के साथ देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है जबकि फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है।

आपको बता दें कि फिल्म ननद की कहानी एसके चौहान ने लिखी है. यह कहानी दर्शकों को कहीं ना कहीं अपने से जोड़ने का काम करेगी. फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना किरदार बेहद खूबसूरती से निभाया है जो आपको फिल्म के ट्रेलर में एक झलक के तौर पर देखने को मिल सकती है. फिल्म “ननद” में गौरव झा, काजल राघवानी, रिंकू घोष, देव सिंह, संजय पांडे, प्रेम दुबे, मनोज टाइगर, रितु पांडे, रिंकू भारती मुख्य भूमिका में हैं. निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और निर्देशक  अजय कुमार झा हैं. लेखक एस.के. चौहान हैं. संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव, राकेश निराला और शानदार जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. छायांकन मनोज कुमार सिंह का है. संकलन  गुरजंट सिंह, नृत्य कानू मुखर्जी और एक्शन अशोक यादव का है. कला रणधीर दास, कॉस्ट्यूम विद्या-विशुन,  कार्यकारी निर्माता कमल यादव और  निर्माण प्रबंधक राजू रेड्डी हैं।

Leave a Reply

Next Post

'राजनीतिक हथियार बन गई है ED', आतिशी बोली- इनका मकसद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने से रोकना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2024। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर ‘राजनीतिक हथियार’ बनने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उच्चतम न्यायालय ने एजेंसी के इस आरोप को खारिज कर दिया था कि बीआरएस नेता के. कविता अब […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम