दिल्ली-एनसीआर में दिखा योग का उत्साह, लोगों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2026। देश-दुनिया के साथ-साथ दिल्ली में भी तमाम लोग और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग योग कर रहे हैं। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया। उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, डीडीए के उपाध्यक्ष डॉ एन सरवन कुमार, हजारों आम लोग योग कर रहे हैं। इसी के साथ सभी ने प्रधानमंत्री मोदीका संबोधन सुना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरी दिल्ली योगमय होगी। राजधानी में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत 29 प्रमुख स्थानों पर मेगा योग इवेंट होंगे, जबकि 730 से अधिक पार्कों को आम लोगों के लिए योग अभ्यास के लिए खुला रखा जाएगा। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे योग करेंगी।

डीडीए की ओर से राजधानी के 18 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और 11 बड़े पार्कों में विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे प्रमुख खेल परिसरों के साथ स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क में भी लोगों के लिए योग कार्यक्रम होंगे। प्रवेश को आसान रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें भाग ले सकें।

हर विधानसभा क्षेत्र में योग का आयोजन
दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों और खेल मैदानों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज दुनिया के सैकड़ों देशों में लोग योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ रहे हैं।

गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजियाबाद जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन कविनगर स्थित जैनमती उजागरमल जैन इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें स्थानीय निवासियों और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Next Post

योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया और […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|.... खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे