सेमीफाइनल की तीन टीमें पक्की, एक स्थान के तीन दावेदार; बन रहे भारत-पाकिस्तान मैच के आसार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। अफगानिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वनडे विश्वकप की तीन टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। तीन टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। यह भी तय हो गया है कि दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। मौजूदा अंक तालिका में भारत 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (12 अंक) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (12 अंक) तीसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान-अफगानिस्तान के समान 8-8 अंक
सेमीफाइनल में शीर्ष टीम का सामना चौथे स्थान की टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत का सेमीफाइनल में किससे सामना होगा यह भी तय नहीं हुआ है। हालांकि, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से हो सकती है। सेमीफाइनल के लिए शेष एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान होड़ में हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समान आठ-आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट से टीमें एक-दूसरे से पीछे हैं।

न्यूजीलैंड की राह
न्यूजीलैंड अपने अंतिम ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को बंगलूरू में श्रीलंका का सामना करेगा और नेट रन नेट (0.398) से वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे है। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा और साथ ही यह दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान (0.036) और अफगानिस्तान (माइनस 0.038) अपने-अपने अंतिम ग्रुप मैच हार जाएं। न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और बंगलूरू में मैच के दौरान बारिश होने की भी संभावना है।

पाकिस्तान को चाहिए बड़ी जीत
कोलकाता में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच होने की उम्मीद बनी हुई है। यह तभी हो पाएगा जब पाकिस्तान शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ले। कप्तान बाबर आजम की टीम पाकिस्तान अपनी लय में लौट रही है। उसके लिए यह चीज फायदेमंद है कि उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बाद अपना आखिरी ग्रुप मैच शनिवार को कोलकाता में इंग्लैंड से खेलना है, जिससे उसे सभी समीकरण पता होंगे, खासकर नेट रन रेट।

तो सिर्फ जीत से हो जाएगा अफगानिस्तान का काम
अफगानिस्तान का सामना शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा। अफगानिस्तान अगर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहता है तो उसे दक्षिण अफ्रीका को विशाल अंतर से हराना होगा क्योंकि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से नेट रन रेट में पीछे है। अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हार गए तो वह फिर जीत दर्ज करके आगे बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में गोलियों से छलनी दो शव मिले...आंखों पर बंधी थी पट्टी, मृतकों में एक महिला भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 09 नवंबर 2023। मणिपुर के इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में गोलियों से छलनी दो शव बरामद किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बरामद दो शवों में से एक शव महिला का है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक