ब्लेड मारने से घायल सीमा से मिले CM, 1 लाख रुपए की राशि दी, इलाज भी सरकार कराएगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 12 जून 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में टीटी नगर इलाके में महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने की घटना को गंभीरता से लिया है। शिवराज सिंह चौहान ने महिला के घर जाकर मुलाकात की और एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। सीएम ने कहा कि सीमा का इलाज भी सरकार कराएंगी। इससे पहले सीएम ने जिले के आला अधिकारियों को तलब किया था। जिसमें पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित सीमा सोलंकी के घर जाकर उसका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायल महिला को 1 लाख रुपए की राशि दी। सीएम ने कहा कि सीमा सोलंकी का साहस सराहनीय है। उन्होंने बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर हिम्मत से उनका मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमा सोलंकी का उपचार कराएगी। अन्याय का प्रतीकार करना अन्य लोगों के लिए प्ररेणा का काम है। इस नाते सीएम अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। मुख्यमंत्री ने  बताया कि घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। वहीं, सीएम ने भोपाल कलेक्टर को सीमा के बच्चों के सहयोग के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। 

बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर चिंता और दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर को बुलाया गया। बैठक में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर और पुलिस उपायुक्त सांईकृष्ण थोटा भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और ओएसडी योगेश चौधरी भी उपस्थित रहे।   

टीटी नगर थाना क्षेत्र में 9 जून की रात 8 बजे सीमा सोलंकी अपने पति के साथ बाइक पर मार्केट गई थी। ऑटो से आए बदमाशों ने महिला पर अश्लील कमेंट किए। इसके बाद महिला ने एक युवक को तमाचा जड़ दिया। विवाद के बाद भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से चले गए। आगे जाकर महिला का इंतजार करने लगा। जब महिला अपने पति के साथ जा रही थी, तब उन्होंने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए।

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बादशाह बेग निवासी रोशनपुरा झुग्गी और उसके साथी अजय उर्फ बिट्टी और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि उनका महिला के साथ श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। महिला के रोकटोक को अपनी बेइज्जती मानते हुए बदशाह बेग ने सुनियोजित तरीके से थोड़ी दूरी पर पेपर कटर से हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया तैयार कराया। उसके आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: भिंड में चार साल पुराने मामले से दुखी दंपति ने पहले बच्चों को मारा, फिर खुद की आत्महत्या, बेटी की हालत गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भिंड 12 जून 2022। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक दंपति ने पहले अपने बेटे की हत्या की इसके बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी बेटी को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गई। 32 साल के दूधवाले और उसकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं