थलसेना प्रमुख की नौसेना कमांडरों से बातचीत, कहा- तीनों अंगों को आपस में सीखने की जरूरत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने सोमवार को तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की। इस बैठक की शुरुआत रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने की तो वहीं सीडीएस अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार भी वहां मौजूद रहे। कमांडर कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे भी नौसेना के कमांडरों से बातचीत की। उन्होंने सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी प्रदान की। जनरल पांडे ने भारतीय सेना द्वारा किए गए विभिन्न आधुनिकीकरण, स्वदेशीकरण, मानव संसाधनों और तीनों सेनाओं के तालमेल को बढ़ाने के तरीकों पर बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तीनों अंगों को एक-दूसरे से सीखना चाहिए। 

सम्मेलन में प्राचीन भारतीय स्टिच्ड जहाज के मॉडल को प्रदर्शित किया गया।  परियोजना का लक्ष्य है कि जहाजों को एक साथ सिलने की 2000 साल पुरानी प्राचीन तकनीक को पुनर्जीवित करना है। इसका उपयोग प्राचीन समय में समुद्र में जाने वाले जहाजों के निर्माण के लिए किया जाता था। भारतीय नौसेना 2025 में पारंपरिक तरीकों से इस जहाज पर यात्रा करेगी।

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ कांत बोले- ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभर रहा भारत, महिलाओं सशक्तीकरण पर दिया जा रहा ध्यान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत का कहना है कि जी-20 अध्यक्षता ने भारत के बारे में एक अद्वितीय धारणा बनाने में मदद की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जी-20 अध्यक्षता संबंधी आधिकारिक हैंडल पर एक लघु वीडियो संदेश जारी करके कहा कि […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म