कांग्रेस पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कसा तंज, कहा- प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही कांग्रेस, ये चिंतन का विषय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किये जाने पर भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक उंगली बीजेपी की तरफ करती हैं तो तीन उंगली कांग्रेस की तरफ उठता है. कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है. ये कांग्रेस के लिए चिंतन का विषय है. इसके साथ ही किरण सिंहदेव ने प्रदेश के पांच संभागों में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के सहप्रभारी नितिन नबीन तीन दिनों के दौरे पर रहेंगे. नितिन नबीन के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सभी कमेटियों की बैठक क्रमवार होगी. आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश भर में तेज गति से चल रहा है. 5 वर्षों में जो विकास के कार्य ठप पड़े थे वो चालू हो गया है. सभी कार्यकर्ता लोकसभा की दृष्टि से कार्य कर रहे हैं।

पांच संभागों में कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस जिस मुद्दे को लेकर प्रेस वार्ता कर रही है. उसमें परेशानी क्या है, अच्छी प्रक्रिया है. सबको मालूम रहेगा किस पार्टी को कौन कितना सहयोग कर रहा है. कांग्रेस की छटपटाहट है. मोदी सरकार ने पारदर्शिता सरकार दी है. सरकार की हर काम की जानकारी आम जनता तक जाती है।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी चंदे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज हमलावर, कहा- बेनकाब हो चुकी है भाजपा, चुनाव आयोग रद्द करे मान्यता…

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 मार्च 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनावी चंदे पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है. चुनावी चंदे के इस खेल में भाजपा बेनकाब हो चुकी है. चुनाव आयोग से मांग है कि भाजपा की मान्यता […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान