मध्यप्रदेश: गृहमंत्री बोले- सलमान खुर्शीद की विवादित किताब प्रदेश में बैन होगी, कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भाेपाल 12 नवंबर 2021। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब राज्य में बैन की जाएगी। कांग्रेस देश को खंडित करने की बात करती है और सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में उसी विचार को आगे बढ़ाया है। हम इस किताब को मध्यप्रदेश में बैन करने को लेकर कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे।  

गृहमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सलमान खुर्शीद ने बहुत निंदनीय पुस्तक छाप दी है। हिंदुत्व को खंडित करने का, हिंदू को जाति में बांटने का, कोई अवसर ये लोग नहीं छोड़ते। भारत देश को खंडित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह कहने वाले के पास सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी गए थे। ये वही विचार है, जिसे सलमान खुर्शीद आगे बढ़ा रहे हैं। महान भारत नहीं बदनाम भारत है, जो कमलनाथ जी ने कहा था, ये उसी का हिस्सा है। कैसे भी देश जातियों में बंट जाए। हिंदुत्व के टुकड़े हों और इसी वजह से हमारी आस्था पर प्रहार करने का कभी कोई अवसर नहीं छोड़ा। जिस हिंदुत्व के बारे में सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि हिंदुत्व एक जीवनपद्धति है। उस हिंदुत्व पर भी उन्होंने सवाल उठा दिए। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी इसे स्पष्ट करें कि वो किसके साथ हैं। मैं मध्यप्रदेश के कानून विशेषज्ञों से राय-शुमारी करूंगा। मध्यप्रदेश में इस किताब को बैन करेंगे। 

भाजपा कर रही है किताब का विरोध

खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की गई है। इसी को लेकर भाजपा समेत तमाम हिंदुवादी संगठन इस किताब का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि खुर्शीद की किताब हिंदुत्व का अपमान है। इससे भारत की आस्था को ठेस पहुंची है। भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस बारे में ट्वीट कर लिखा ‘कांग्रेस पार्टी एक मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है और इस पार्टी की सरकारें आजादी के बाद 55 साल देश में रहीं लेकिन उसने केवल सांप्रदायिक राजनीति की है।’

Leave a Reply

Next Post

पंजाब के स्कूलों में 10वीं तक पंजाबी भाषा अनिवार्य, उल्लंघन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 12 नवंबर 2021। उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री परगट सिंह ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा में पंजाबी भाषा से संबंधित दो अहम विधेयक ‘पंजाबी व अन्य भाषाएं शिक्षा (संशोधन) बिल, 2021’ और ‘पंजाब राज्य भाषा (संशोधन) बिल-2021’ पेश किए। इन विधेयकों को विधानसभा ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक