इंस्टाग्राम पर मिला 10 साल से लापता बेटा, मां की चीख सुन रो पड़े पुलिसवाले – ‘इंफ्लुएंसर कॉप’ की पोस्ट ने किया कमाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 सितंबर 2025। कहते हैं, सोशल मीडिया जहां कई बार नेगेटिव बन जाता है, वहीं कभी-कभी ये चमत्कार भी कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक 77 साल की मां रसूमा बेगम के साथ जिन्हें 10 साल बाद उनका बेटा मोहम्मद सलीम वापस मिल गया और वो भी इंस्टाग्राम की मदद से।

पुलिसकर्मी अश्वनी मलिक की एक पोस्ट ने बदल दी जिंदगी
अश्वनी मलिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और सोशल मीडिया पर ‘इन्फ्लुएंसर कॉप’ के नाम से मशहूर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं। 23 अगस्त को ड्यूटी से लौटते वक्त उन्होंने सड़क किनारे अकेले और बीमार बैठे एक बुजुर्ग को देखा  वो थे मोहम्मद सलीम। इंसानियत दिखाते हुए अश्वनी मलिक अपने साथियों सलमान और काशिफ के साथ सलीम को अपने क्वार्टर ले आए, खाना खिलाया और देखभाल की। इसके बाद उन्होंने सलीम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

3 सितंबर को हुआ चमत्कार!
मुंबई में एक युवक इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहा था, तभी उसकी नजर उसी वीडियो पर पड़ी। उसे शक हुआ कि वीडियो में दिख रहे शख्स उसके चाचा मोहम्मद सलीम हो सकते हैं, जो करीब 10 साल से लापता थे। उसने तुरंत अपने परिवार से देवरिया में संपर्क किया और वीडियो कॉल के जरिए सलीम की पहचान पक्की कर ली। जब ये खबर सलीम की 77 वर्षीय मां रसूमा बेगम को मिली, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका बेटा अभी जिंदा है और वापस मिल सकता है।

4 सितंबर को हुआ मां-बेटे का मिलन
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो की मदद से जब सलीम की पहचान हुई, तो उनके परिवार को मुरादाबाद बुलाया गया। 4 सितंबर को पुलिस की मौजूदगी में मां-बेटे का मिलन कराया गया। यह दृश्य बेहद भावुक था। रसूमा बेगम ने कहा कि मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि मेरा बेटा अब कभी मिलेगा। ये किसी सपने से कम नहीं।

‘इंफ्लुएंसर कॉप’ की 5वीं सफलता
अश्वनी मलिक की यह कोई पहली कोशिश नहीं थी। उनकी यह 5वीं ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट थी, जिससे कोई लापता व्यक्ति अपने परिवार से मिल पाया। उनकी यह मानवीय पहल और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग एक मिसाल बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोयला मंत्रालय का मुंबई में कोल गैसीफिकेशन पर बड़ा रोड शो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। कोयला मंत्रालय ने मुंबई में कोल गैसीफिकेशन—सतही और भूमिगत प्रौद्योगिकियों पर एक विशेष रोड शो का आयोजन किया। इस आयोजन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं