माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर, 13 नवंबर 2026। माओवाद के साए से निकलकर बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे एवं करकेली में जनचौपाल लगाई गई। कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतें सुनीं। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के माओवाद मुक्त होने से स्थायी शांति का अवसर मिला है। विकास कार्यों को गति देने का यह महत्वपूर्ण समय है। इस बदलाव को स्थायी बनाने में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है। प्रशासन ने ग्रामीणों को उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील की। उन्होंने किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आने को कहा। जल, जंगल और जमीन के नाम पर गुमराह करने वाले तत्वों से सतर्क रहने को कहा गया। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। उन्होंने शांति, सुरक्षा और विकास में ग्रामीणों की भूमिका को अहम बताया।

जनचौपाल के दौरान स्थानीय युवाओं को बस्तर फाइटर्स भर्ती में आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नक्सल पीड़ित परिवारों को भर्ती प्रक्रिया में मिलने वाली राहत की जानकारी दी गई। उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे भी मौजूद थीं। एसडीएम, एसडीओपी फरसेगढ़, तहसीलदार, पटवारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

शेयर करेराष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित इंडिया रिपोर्टर लाइव  नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। इस बार किसी भी खिलाड़ी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी