दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मई 2026। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुरुआत में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘येलो अलर्ट’ कर दिया गया तथा लोगों को हल्की बारिश होने तथा तेज झोंकों वाली हवाएं चलने को लेकर आगाह किया गया। यह राहत हालांकि, थोड़े समय के लिए ही प्रतीत होती है क्योंकि रविवार और उसके बाद लगातार पांच दिनों तक ऊष्ण लहर की आशंका को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि क्षेत्र में आंधी-तूफान संबंधी गतिविधियों के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत में ऊष्ण लहर की स्थिति से अस्थायी राहत मिलने की संभावना है लेकिन रविवार से तापमान फिर बढ़ने का पूर्वानुमान है। 

आईएमडी के अनुसार, धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के दौरान हवा की गति पूसा रोड पर 81 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता में भी काफी कमी दर्ज की गई, जहां एक घंटे के भीतर दृश्यता 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तेज हवाएं चल रही हैं और उसने लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तथा हवाओं के थमने तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। आईएमडी के शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, रिज में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे से देर रात ढाई बजे के बीच 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।  पूसा में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान किसी अन्य मौसम केंद्र में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, आईएमडी ने बाद में बताया कि हवाएं दिल्ली से दूर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गयी हैं। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ”शनिवार को बादल गरजने, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी चलने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी जारी रह सकती हैं।

 इस बीच, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 0.9 डिग्री कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली पिछले कई दिनों से ऊष्ण लहर जैसी स्थिति से जूझ रही थी। शहर के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इस बीच, शनिवार सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले शाम चार बजे दर्ज 24 घंटे का औसत एक्यूआई 183 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के ‘खराब’ श्रेणी में बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

Leave a Reply

Next Post

लाखों का कर्ज और टूटे सपने: सीकर के मृतक नीट छात्र प्रदीप के परिवार से राहुल गांधी बोले- 'हम न्याय दिलाकर रहेंगे'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मई 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राजस्थान के सीकर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के उस परीक्षार्थी के परिजन से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, जिसने पिछले दिनों पेपर लीक के बाद […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़