पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर भाजपा का वार, कहा- कांग्रेस को सहारे की जरूरत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2023। भाजपा के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी बैठक से साफ हो गया है कि कांग्रेस भाजपा को अकेले नहीं हरा सकती है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की बैठक पर कहा कि आज पटना में फोटो सत्र चल रहा है। वे प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं विपक्षी नेताओं से कहना चाहता हूं कि कितना भी साथ हो लो आपकी एकता संभव नहीं है। अगर एकता संभव हो भी गई तब भी कोई फायदा नहीं है। साल 2024 में मोदी 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से कहा कि यह बेहद हास्यपद है कि कांग्रेस की छत्रछाया में कुछ ऐसे नेता एकत्र हो रहे हैं, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या का नजारा देखा था। यह हास्यपद है कि वो लोग एकजुट होंगे, जो राष्ट्र को यह संकेत देना चाहते हैं कि उनकी स्वयं की क्षमता पीएम मोदी के आगे विफल है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं विशेषतौर पर कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह घोषित कर दिया कि कांग्रेस पीएम मोदी को अकेले हराने में नाकाम है। उन्हें सहारे की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने चार आतंकी किए ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 23 जून 2023। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जिले के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय