कलेक्टर ने दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 13 दिसम्बर 2023। कलेक्टर अवनीश शरण ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। लगभग 2 सौ की संख्या में विशेष योग्यता वाले दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चे ब्रेललिपी एवं सांकेतिक भाषा से पढ़ाई करते हैं। शरण ने बच्चों को साथ लेकर पढ़ाई के कमरे एवं छात्रावास का अवलोकन किया। बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल की तमाम व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश प्रबंधन को दिए।
          गौरतलब है कि इस विशेष स्कूल के बच्चों के प्रतिनिधि मण्डल ने कल जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की थी और उन्हें स्कूल पहुंचकर स्कूल की मौजूदा सुविधाओं का निरीक्षण करने आमंत्रित किया था। कलेक्टर ने बच्चों के साथ एकांत में बैठकर उनकी तमाम समस्याएं सुनी और जल्द ही उनके समाधान का भरोसा दिलाते हुए मौके पर कई स्वीकृतियां भी दी। कलेक्टर ने निरीक्षण उपरांत डीएमएफ मद से स्कूल की बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं बच्चों के सुविधापूर्वक भोजन करने के लिए डाइनिंग टेबल एवं कुर्सियां की स्वीकृति प्रदान की। पूरक पोषण आहार के लिए एक प्रस्ताव देने को भी कहा है। उन्होंने लाइब्रेरी के लम्बे समय से बंद होने पर नाराजगी जाहिर की और नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए। बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने के लिए म्यूजिक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा है। उन्होंने बसों के समय पर चलाने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार और नियमित रूप से पेरेन्टस-टीचर मीटिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हर पखवाड़े एसडीएम एवं तहसीलदारों को स्कूल का दौरा कर यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा है। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह राज, तहसीलदार अतुल वैष्णव, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रृद्ध मैथ्यू भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

शहर में 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

शेयर करेछूटे हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का फायदा कलेक्टर ने की नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 14 दिसम्बर 2023। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान