इस्राइल: भगदड़ में 40 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, धार्मिक बोनफायर के दौरान हुआ हादसा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

येरुशलम 30 अप्रैल 2021। उत्तरी इस्राइल में लाग बी’ओमर बोनफायर फेस्टिवल के दौरान शुक्रवार तड़के मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि 40 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को बड़ी आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें, लाग बी’ओमर बोनफायर फेस्टिवल को यहूदियों का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व माना जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माउंट मेरन में स्टेडियम की सीटें टूट कर गिर पड़ीं। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। एक समाचार चैनल के अनुसार घायलों में 44 लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह हेलीकॉप्टर बुलाना पड़ा।

भगदड़ की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा राहत-बचाव दल

कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद माउंट मेरोन पर हुआ यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। वायरस के खतरे के बावजूद इस त्योहार में शामिल होने के लिए दस हजार से अधिक लोग देशभर से माउंट मेरोन पहुंचे। भगदड़ मचने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विस के वाहन पहुंच गए। बचाव दल ने जमीन पर पड़ी लाशों को उठाया और वाहनों में भरकर अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों से कहा कि वह इस जगह को खाली कर दें। 

सीढ़ियों पर फिसल कर गिरने लगे लोग

जहां यह हादसा हुआ वहां मौजूद गुंबद को यहूदी दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है और यह एक वार्षिक तीर्थ स्थल है। हजारों अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी वार्षिक स्मरणोत्सव के लिए दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई की कब्र पर एकत्रित हुए थे। यहां रात भर प्रार्थना और डांस हो रहा था। पुलिस का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सीढ़ियों पर फिसल गए। इसके बाद एक-एक कर लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। देश की नेशनल इमरजेंसी सर्विस मैगन डेविड एडोम  एमडीए के प्रवक्ता ने कहा कि दृश्य बड़ा भयानक है। लोग बाहर निकले की कोशिश में कुचले गए। हादसे के बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा फैसला: कोरोना वॉरियर्स संभालेंगे फुटबॉल टीम के कप्तान का ट्विटर अकाउंट, सुनील छेत्री ने किया एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना को हराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। महामारी से बचने के लिए वह लोगों से सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा वो अपना ट्विटर अकाउंट कोरोना वॉरियर्स […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक