‘अगर वो पड़ोसी देश भागेंगे तो वहीं घुसकर मारेंगे…’, सीमा पार आतंकवाद पर बोले रक्षा मंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद पर निपटने के लिए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही सख्त लहजें में उन्होंने कहा कि अगर वे पड़ोसी देश भाग गए तो भारत उन्हें वहीं घुसकर मार गिराएगा। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में आतंकवादियों की मौत के घाट उतार दिया था। 

वे पाकिस्तान भागेंगे तो वहां घुसकर मारेंगे- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं, तो हम उन्हें मारने के लिए वहीं घुसेंगे और उन्हें मार गिराएंगे। भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका एहसास होने लगा है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों का सहमति जताते हुए कहा कि आज का भारत अब देखने वाला नहीं बल्कि जवाब देने वाला है। 

भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। वर्तमान भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। भारत के पास ताकत है, जिसका पाकिस्तान को भी एहसास होने लगा है। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो भी हो, वे हमारे पड़ोसी देश है। इतिहास के पन्नों को पलट कर देख लीजिए, भारत ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया, न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। 

हम आतंकियों को छोड़ने वाले नहीं- राजनाथ सिंह
तीखे लहजे में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई भारत को आंखे दिखाएगा या आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारत पर देश की धरती पर हत्याएं करने का आरोप लगाया था लेकिन भारत ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ में पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत का मामला, सेना जांच के बाद करेगी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मी 06 अप्रैल 2024। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले साल 21 दिसंबर को पूछताछ के दौरान तीन नागरिकों की मौत के मामले में सेना की आंतरिक जांच में कुछ प्रक्रियात्मक खामियों का संकेत मिला है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने हिरासत में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल