किसान आंदोलन: शहीद हुए 734 किसानों को मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि, बोले– इनकी कुर्बानी को कभी भुला नहीं सकते

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोनीपत (हरियाणा) 13 दिसंबर 2021। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए अस्पताल चला रहे पंजाब के लोगों ने रविवार को रवाना होने से पहले शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद हुए 734 किसानों की याद में मोमबत्तियां जलाईं गईं। साथ ही कहा कि शहीद किसानों की कुर्बानी को कभी भुला नहीं सकते। पंजाब के पटियाला निवासी भरपूर सिंह ने बताया कि कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर एकता के नाम से लाइफ केयर सोसायटी की ओर से अस्पताल चलाया जा रहा था। 11 दिसंबर को यहां से किसानों का मोर्चा जा चुका है। जब तक बॉर्डर पर आखिरी में बचे किसान मौजूद हैं, वह यहां रुकेंगे। अब जबकि किसान जा चुके हैं तो उन्होंने अपना सामान समेट लिया है। इससे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन में अब तक तक कुल 734 किसान शहीद हुए हैं। जिसमें कल हादसे का शिकार हुए दो किसान भी शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने सभी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल स्थल पर 734 मोमबत्ती जलाई हैं। 

किसानों ने जाम में फंसी एंबुलेंस को निकाला 

दिल्ली में एक व्यक्ति का आपरेशन कराकर पानीपत लौट रही एंबुलेंस गांव नाथूपुर के पास जाम में फंस गई। जिसे वहां मौजूद किसानों ने पास ही क्षतिग्रस्त सड़क से धक्का देकर उसे निकाला। पानीपत निवासी अनुज जैन ने बताया कि उनके पिता का दिल्ली के अस्पताल में आपरेशन हुआ है। वह अपने पिता को दिल्ली से लेकर पानीपत लौट रहे थे। सिंघु गांव के अंदर से वह अपने पिता को लेकर नाथूपुर के पास पहुंचे तो जाम लगा मिला। जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। जिस पर पास ही मौजूद कुछ किसान उनकी मदद को आए और उन्होंने क्षतिग्रस्त रास्ते से धक्का देकर एंबुलेंस को निकाला और गंतव्य की तरफ रवाना होने में मदद की।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड: सैन्यधाम में 15 दिसंबर को शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादूर 13 दिसंबर 2021। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गुनियालगांव स्थित सैन्यधाम पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान