भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए रवाना, 17 मई को खुलने हैं कपाट

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादुन 14 मई 2021। भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली शुक्रवार को धारा 144 के बीच ऊखीमठ में पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से अपने धाम के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान डोली के धाम पहुंचने के साथ ही धारा 144 स्वत: समाप्त हो जाएगी।

डोली के साथ 28 लोगों का दल जाएगा धाम जा रहा है। इसी तरह मां गंगा की डोली यात्रा उत्तरकाशी में मुखबा से शुक्रवार पूर्वाह्न 11:45 बजे भैरोंघाटी के लिए रवाना हो गई है। 15 मई को सुबह 7.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। 

कोरोना संक्रमण के चलते पैदा हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 13 मई की शाम 5 बजे से 15 मई तक डोली के धाम पहुंचने तक धारा 144 लागू की है। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में होने वाली भैरवनाथ पूजा के दौरान 20 मीटर के दायरे में अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

साथ ही बाबा केदार की डोली के अपने धाम केदारनाथ प्रस्थान के दौरान सीमित लोगों के अलावा अन्य के प्रवेश पर 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी/कर्मचारी व 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है। हक-हकूकधारी केदारनाथ डोली पहुंचाने के बाद वापस आ जाएंगे। भारत व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। बताया कि धार्मिक आस्था के साथ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

20 कर्मचारी रोटेशन में देंगे ड्यूटी

देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाटोद्घाटन के बाद पूरे यात्राकाल में 20-20 कर्मचारी केदारनाथ में रोटेशन के तहत ड्यूटी देंगे। बताया कि कोरोना के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण धाम में प्रतिदिन इन कर्मियों के द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मालेरकोटला बना पंजाब का 23वां जिला , कैप्टन ने खोला घोषणाओं का पिटारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 14 मई 2021। मालेरकोटला पंजाब का 23वां जिला बन गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद-उल-फितर के मौके पर मालेरकोटला को जिला घोषित करने के साथ ही शुक्रवार को इस नए जिले के लिए नए डीसी की नियुक्ति का एलान भी कर दिया।  […]

You May Like

महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा