बाबा केदार के दर पर 23 मौतें, चारधाम पर 52 भक्तों की गई जान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2024। दस मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले पखवाड़े में यात्रा मार्ग पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चारधाम की यात्रा पर आए 52 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है और इनमें से ज्यादातर की मौत ह्रदयाघात से हुई। उन्होंने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौत गंगोत्री में, 12 की यमुनोत्री में, 14 की बदरीनाथ और 23 की केदारनाथ में मृत्यु हुई। पांडेय ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 50 वर्ष की उम्र से ज्यादा के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गयी है और उन्हें सलाह दी जा रही है कि अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर परेशानी हो तो वे यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि अगर श्रद्धालु यात्रा करने के अपने फैसले पर कायम रहते हैं तो उन्हें एक फॉर्म भरवाकर आगे जाने दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर इंतजाम बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि अब तक 9,67,302 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारों धामों में यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। 

Leave a Reply

Next Post

यह चुनाव राम, सनातन धर्म, आरक्षण का विरोध करने वालों को दंडित करने का है: स्मृति ईरानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर तीखा प्रहार करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह चुनाव उन लोगों को दंडित करने का है जो ‘‘राम विरोधी, आरक्षण विरोधी और सनातन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं