आज से बढ़ेगा सर्दी का सितम, छाएगा कोहरा, पांच जनवरी तक शीत लहर का यलो अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। दिन में खिली धूप व नम हवा के प्रभाव से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया। आशंका है कि शनिवार से एक बार फिर सर्दी का सिमम बढ़ेगा और कोहरा छाएगा और हवा की सेहत बिगड़ेगी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह 369 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।  प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। दो जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जो पांच जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

वहीं, विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा। विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज होगा।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर बोले- एलएसी के चलते चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं, पाकिस्तान को भी दी नसीहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों को लेकर भारत का नजरिया एक बार फिर साफ किया। साइप्रस के लारनाका में भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि हमारी सीमाओं पर चुनौतियां हैं जो […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही