‘बन भी गई तो ज्यादा दिन टिकेगी नहीं’, मोदी के फिर से सरकार बनाने को लेकर संजय राउत ने किया कटाक्ष

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी होने के बाद भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को जारी नतीजों में जहां एक तरफ एनडीए ने बहुमत हासिल किया, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी कांटे की टक्कर दी। हालांकि, विपक्षी गठबंधन इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह फिलहाल सरकार बनाने को लेकर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सही समय पर सही फैसला लेंगे। एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो यह सरकार लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी। संजय राउत ने कहा, “मैं यह बार-बार कह रहा हूं। मोदी जी की सरकार नहीं बनेंगी। अगर उनकी सरकार बनीं तो वह नहीं टिकेगी।” उन्होंने आगे कहा, “आपको ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस के वोट बढ़ने में शिवसेना (यूबीटी) की अहम भूमिका रही है? अगर ऐसा होता कि शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में नहीं गए होते? महाविकास अघाड़ी मजबूती से काम करेगी और हमारे मन में कोई अहंकार नहीं है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर भी संजय राउत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं। उनकी वजह से महाराष्ट्र में भाजपा के साथ बुरा हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को जहरीला कर दिया और अब उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।”

तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री 
बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 13, भाजपा को नौ, राकांपा-एसपी को आठ, शिवसेना को सात और राकांपा को एक सीट पर जीत मिली। देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडिया ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी आठ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सेना के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करेगी टेली-मानस सेल, 24x7 करेगी काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जून 2024। पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय टेली मानसिक हेल्पलाइन के एक विशेष प्रकोष्ठ के संचालन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच एक एमओयू पर दस्तखत हुए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर स्वास्थ्य […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां