आर्चर की 147 की रफ्तार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए गिल, फैंस ने किया ट्रोल; पराग के आउट होने पर विवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 10 अप्रैल 2025। आईपीएल 2025 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 58 रन से हरा दिया। इस मैच में कई दिलचस्प पल देखने को मिले। ऐसे ही दो दिलचस्प पल के बारे में आपको बता रहे हैं, जो इस मैच में चर्चा विषय रहा। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की इन स्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बाद शुभमन गिल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, रियान पराग के विकेट ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ का कहना है कि वह आउट थे, जबकि कुछ का कहना है कि वह आउट नहीं थे और अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए। पराग का विकेट टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ और 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

आर्चर ने गिल को किया क्लीन बोल्ड
गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आर्चर ने 147.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इनस्विंग गेंद फेंकी। गिल ने गेंद की लाइन को पूरी तरह मिस किया और गेंद ने ऑफ स्टंप को उखाड़ दिया। गिल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। फैंस ने कहा कि आर्चर जैसे क्वालिटी गेंदबाज के खिलाफ गिल लगातार वही गलती कर रहे हैं। आर्चर के खिलाफ आईपीएल में गिल के आंकड़े भी खराब हैं। उन्होंने इस लीग में आर्चर का पांच पारियों में सामना किया है और इस दौरान 15 गेंदें खेली हैं। इस पर वह 10 रन ही बना सके हैं। आर्चर ने इस दौरन गिल को तीन बार आउट किया है। आर्चर के खिलाफ आईपीएल में गिल का औसत 3.3 का और स्ट्राइक रेट 66.6 का है।

रियान पराग के विकेट को लेकर विवाद
ये कम नहीं था कि राजस्थान की पारी के दौरान एक और घटना ने दर्शकों का ध्यान बटोरा। दरअसल, इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने तीन ओवर के अंदर 12 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल छह रन और नीतीश राणा एक रन बनाकर आउट हो चुके थे। इसके बाद कप्तान सैमसन ने रियान पराग के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए साझेदारी करने की कोशिश की। सातवें ओवर में एक वक्त राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए थे। सैमसन और पराग के बीच 48 रन की साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन तभी कुलवंत खेजरोलिया की एक गेंद पराग के बल्ले के पास से होकर विकेटकीपर बटलर के ग्लव्स में गई। गेंदबाज के अपील करने पर पराग को आउट दिया गया। इस पर पराग ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। उनका थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि पराग तब साफ तौर पर आउट दिख रहे थे। रिप्ले में दिखा कि जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी तो स्नीकोमीटर पर स्पाइक दिखे (हलचल दिखी)। हालांकि, उसी समय बल्ले ने जमीन को भी हिट किया था। थर्ड अंपायर ने भी फील्ड अंपायर के फैसले को जारी रखा। इस पर पराग नाराज हो गए और उन्होंने अंपायर से बहस भी की। 

Leave a Reply

Next Post

अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रंप, कर कटौती वाले बजट ढांचे पर मतदान हुआ स्थगित, कई सांसद कर रहे विरोध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 10 अप्रैल 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही पार्टी में घिरते जा रहे हैं। दरअसल ट्रंप द्वारा दबाव बनाने के बावजूद उनकी ही पार्टी के कई सांसद बजट में अमीरों को कर कटौती देने के पक्ष में नहीं हैं। यही वजह रही कि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां