मेडिकल ऑक्सीजन के सुलभ वितरण / परिवहन के लिए राज्य स्तरीय ’मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष’ बनाया गया

indiareporterlive
शेयर करे

जिला स्तरीय कंट्रोल कक्ष भी गठित होगा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 25 सितम्बर 2020। राज्य में संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन के सुलभ वितरण और परिवहन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय ’मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष’ बनाया गया है। इसके बनने से कोविड पीड़ित मरीजों को आसानी से आक्सीजन मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सी आर प्रसन्ना द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए। जिला स्तर पर भी मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष’का गठन किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय ’मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष’ प्रदेश मे संचालित अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता की नियमित निगरानी करते हुए उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे । यह कंट्रोल रूम मेडिकल आक्सीजन के परिवहन में यदि अंतर्राज्यीय परिवहन में कोई समस्या आती है तो भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सेन्ट्रल कंट्रोल रूम से समन्वय कर समस्या का निराकरण भी करेंगे। राज्य स्तरीय समिति में के डी कुंजाम, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वेदव्रत सिरमौर संयुक्त आयुक्त परिवहन विभाग,प्रवीण शुक्ला वाणिज्य एवं उद्याोग , हिरेन पटेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन और डॉ वाई के शर्मा स्वास्थ्य सेवाएं सदस्य हैं।

जिला स्तरीय समिति ,जिले स्तर पर मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेगी और किसी प्रकार की कठिनाई होने पर राज्य स्तरीय समिति से समन्वय कर उसे दूर करेगी। जिला दंडाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक उद्योग,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,सहायक औषधि नियंत्रक या औषधि निरीक्षक की समिति गठित कर जिला मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

स्मार्ट टीवी से पढ़ाई बच्चों की शिक्षा की अनूठी पहल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 सितंबर 2020 । करोना के चलते बच्चों की शिक्षा के लिए राज्य शासन और शिक्षकों द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र मोहला विकास खण्ड के अंतिम छोर पर स्थित पाटनखास संकुल के 13 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल