विडियो कांफ्रेस के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा : कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले की स्थिति से अवगत कराया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर 29 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विडियो कांफ्रेस के जरिये जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर जिलों की स्थिति के बारे में समीक्षा करते हुए बाढ़ प्रभावितों, बाढ़ से हुए मकान-फसल नुकसान, जनहानि, पशुहानि सहित अन्य जानकारी ली एवं प्रभावितों को क्षतिपूर्ति तत्काल मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों सड़क, पुल-पुलिया, भवन एवं विद्युत लाईन आदि के मरम्मत सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। बीजापुर जिले की स्थिति के बारे में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दिया, जिसमें फसल, मकान क्षति, पशुहानि का आंकलन किया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावितों को विभिन्न राहत शिविरों में रखा गया है। साथ ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के पालन कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखकर भोजन, कपड़े सहित अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान में जिले में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण रास्ते खुल चुुके हैं और आवागमन सामान्य हो चुका है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता सहित बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क-पुलिया और विद्युत लाईन मरम्मत के लिए जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ  कार्य कर रहा है। विडियो कांफ्रेेस में पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, जिला पंचायत सीइओ पोषणलाल चन्द्राकर एवं डीएफओ अशोक पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने नवा रायपुर के सेक्टर-24 का भ्रमण किया

शेयर करेनिर्माणाधीन आवासीय भवनों की प्रगति की जानकारी ली विधायकों के आवासीय परिसर हेतु प्रस्तावित स्थल का भी किया निरीक्षण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 29 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज नवा रायपुर में नये विधानसभा भवन के भूमिपूजन समारोह के बाद सेक्टर-24 का भ्रमण कर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग