झारखंड के इस जिले में 24 घंटे के भीतर 5 लोगों ने गंवाई जिंदगी, लगातार मौतों से दहला इलाका; सहमे लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 12 मार्च 2026। झारखंड के गुमला जिले में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुई पांच घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में मारपीट, आत्महत्या, नदी में डूबना और हादसे शामिल हैं। लगातार हुई इन मौतों से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और लोगों में डर का माहौल है।

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जारी थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव में मारपीट की घटना में 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को गांव के तालाब के पास इजिकील बाड़ा नामक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसे से मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग की कमर और हाथ की हड्डी टूट गई थी। इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग गांव में सिकंदर उरांव नाम के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह रात में अपने कमरे में सोने गया था। कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर जब दरवाजा खोला गया तो वह छप्पर में लगे पाइप से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा

सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र के अरको महुआटोली गांव निवासी 55 वर्षीय रूसवा उरांव की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह सुबह नहाने के लिए गांव के पास बहने वाली आकरी नदी गया था। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने नदी में उनका शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुएं में गिरने से किसान की मौत

बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव निवासी 30 वर्षीय अमित सुरीन की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह घर के पास स्थित कुएं से बाड़ी में पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इमली तोड़ते समय पेड़ से गिरा युवक

बसिया थाना क्षेत्र के डोलंगसेरा गांव में तिनतुस टेटे (38) इमली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान डाल टूटने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा से डरी मोदी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मार्च 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर इसके प्रभावों को लेकर संसद के दोनों सदन में चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'