खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रुड़की, 04 अक्टूबर 2026। खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने घेराबंदी की। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास आरोपी टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में जा घुसा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी की पहचान रुड़की निवासी आरिफ के रूप में हुई है। बीती देर रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर खानपुर की तरफ भाग निकला।

चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खानपुर पुलिस फोर्स के साथ आरोपी की तलाश में रवाना हुए। पुलिस ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास संदिग्ध टेंपो को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान टेंपो चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी लक्सर उपचार के लिए भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया। उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर कोतवाली रुड़की बताया है। फिलहाल आरोपी का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में पूछताछ और जांच के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Leave a Reply

Next Post

भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?

शेयर करेलॉकहीड मार्टिन का बड़ा प्लान, देश में ही बनाएगी विमान इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन, 04 अक्टूबर 2026। एयरोस्पेस कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर लॉकहीड मार्टिन को भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, तो वह भारत में अपनी […]

You May Like

बलरामपुर में कोहरे के कारण बाइकों में भिड़ंत, पांच युवकों की मौत....|....सीजी पीएससी की कॉपी से गायब मिले 4 पन्ने....|....आरोपी दीपक टंडन और पत्नी बरखा से आमने-सामने पूछताछ करेगी पुलिस....|....संपत्ति कर वसूली पर देवास नगर निगम को हाईकोर्ट का झटका....|....भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी....|....अखाड़ों की सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग....|....2000 साल पहले चांदी के सिक्कों के बदले मिलता था ये मसाला....|....टोटल चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी और प्रज्ञानंद ने अपने मुकाबले जीते....|....टाइम मैगजीन के कवर पेज पर होगी शाहरुख के बेटे की तस्वीर....|....युद्ध की आहट: ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा