‘रुपया नहीं गिर रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है’, रुपये में लगातार आ रही गिरावट पर वित्त मंत्री ने दिया तर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने गिरते रुपये पर अपनी बात रखी और कहा कि भारतीय रुपया फिसल रहा नहीं है, बल्कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है। वित्त मंत्री ने यह बात वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं हैं। दरअसल, निर्मला सीतारमण इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। यहां भारत की विकास कहानी और मजबूत अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए रुपया पर अपनी बात रखीं। बता दें कि वित्त मंत्री का यह बयान रुपये के 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर तक गिरने के कुछ दिनों बाद आई है।

क्या बोलीं वित्त मंत्री?
एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा, “डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। तो जाहिर है, अन्य सभी मुद्राएं मजबूत डॉलर के मुकाबले प्रदर्शन कर रही हैं। मैं तकनीकी के बारे में बात नहीं कर रही हूं, लेकिन यह तथ्य है कि भारत का रुपया शायद इस डॉलर की दर में बढ़ोतरी का सामना कर रहा है। …मुझे लगता है कि भारतीय रुपए ने कई अन्य उभरती बाजार मुद्राओं की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

आरबीआई की है नजर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि आरबीआई रुपये को नीचे जाने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।  उन्होंने  कहा कि RBI  का ध्यान इस बात की ओर ज्यादा है कि बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव न हो।  इसलिए केंद्रीय बैंक भारतीय करंसी को फिक्स करने के लिए बाजार में कोई दखलंदाजी नहीं कर रहा।

Leave a Reply

Next Post

ड्रैगन की फिर नापाक साजिश! चीन सीमा से 2 लड़के गायब, 56 दिनों से नहीं लग रहा सुराग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। ड्रैगन की नापाक साजिश का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है। चीन सीमा के पास से अरुणाचल प्रदेश के दो लड़के लापता हो गए हैं। परिवारवालों का कहना है कि पिछले 56 दिनों से उनका सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण