भूमिहीनों को मिलेगी जमीन, भूदान आंदोलन के दौरान बिहार में दान की गई 1.60 लाख एकड़ भूमि की हुई पुष्टि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 21 अक्टूबर 2022। आचार्य विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए भूदान आंदोलन के तहत दान की गई 1.60 लाख एकड़ जमीन 60 साल बाद सामने आई है। बिहार सरकार अब इस जमीन को भूमिहीनों के बीच वितरण की योजना तैयार कर रही है।  बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के सूत्रों ने के मुताबिक, 1.60 लाख एकड़ की पुष्टि के बाद इसके वितरण की प्रक्रिया इस साल दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। यह जमीन 1950 से 60 के दशक में दान की गई थी।  सूत्रों ने बताया, राज्य भूदान समिति द्वारा जब इन जमीनों का प्रमाणीकरण किया जा रहा था, तो सामने आया कि इनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा पाया गया कि कुछ भूखंड वास्तव में नदी के तल, पहाड़ियों और जंगलों पर स्थित थे। अधिकारियों ने बताया, इन समस्याओं के कारण इन भूखंडों की पुष्टि में काफी देर हो गई। जो भूखंड उपयुक्त पाए गए हैं, उन्हें प्रक्रिया शुरू होने के बाद भूमिहीनों में समान रूप से वितरित कर दिया जाएगा।

दरअसल, भूदान आंदोलन के तहत राज्य में 6.48 लाख एकड़ भूमि सामने आई थी। हालांकि, इनके प्रबंधन, वितरण व अनियमितताओं के लिए 2017 में बिहार सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था। ऐसे में भूदान समिति को इस आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित यह पैनल नवंबर में अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। 

1.60 लाख एकड़ भूमि वितरण के लिए उपयुक्त 
बिहार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने पीटीआई को बताया कि भूदान आंदोलन के दौरान दान की गई लगभग 1.60 लाख एकड़ भूमि भूमिहीन लोगों के बीच वितरण के लिए उपयुक्त पाई गई है। सरकार ने राज्य के सभी 38 जिलों में भूमिहीन लोगों का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है और यह इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मेहता ने बताया, भूमि का वितरण निश्चित रूप से इस साल दिसंबर के बाद कभी भी शुरू हो सकता है। हालांकि, कुल 1.60 एकड़ की पुष्टि की गई भूमि में से रोहतास और कैमूर जिलों में लगभग 33,500 एकड़ कृषि उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

Leave a Reply

Next Post

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से हुई बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए करो या मरा मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल