मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश- हर दिन तीन से चार लाख सैंपल की जांच के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 05 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि हर दिन तीन से चार लाख लोगों की कोविड जांच की जाए। उन्होंने ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीट के फार्मूले को अपनाने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निजी प्रयोगशालाओं को कोविड टेस्टिंग के लिए अधिकृत करने से पूर्व उनके पिछले रिकॉर्ड देखे जाएं। क्वालिटी टेस्टिंग अनिवार्य है। हर जिले के नोडल अधिकारी अपने संबंधित जिलों से संवाद करें। हर स्थिति पर सीधी नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समिति और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को पूरी तरह सक्रिय किया जाए। गांवों में प्रधान के नेतृत्व में और शहरी वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में निगरानी समितियां कियाशील रहें। घर-घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों को चिह्नित किया जाए। उनकी सूची जिला प्रशासन को दी जाए। जरूरत के मुताबिक लोगों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। कोविड के उपचार में उपयोगी जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।

माघ मेले में आरटीपीसीआर जांच जरूरी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू की जाए। कल्पवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब विधानसभा चुनाव: गुरनाम चढूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी सभी सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी, खुद चुनाव नहीं लड़ने का एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुरूक्षेत्र (हरियाणा) 05 जनवरी 2022। भाकियू अध्यक्ष एवं संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब के संस्थापक गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ना उनका अंतिम निर्णय है। उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जल्द ही प्रत्याशियों की पहली […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग