पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 01 जून 2025। रूस के ब्रायन्सक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक पुल ढह जाने के कारण एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। हताहतों में दो बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना यूक्रेन की सीमा से सटे क्षेत्र में हुई है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि क्या किसी ने हमला तो नहीं किया। इस बिंदु पर खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच जारी है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया
हादसे के बारे में ब्रायन्सक के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि देश की आपातकालीन सेवाओं के कर्मी मौके पर मुस्तैद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।

दुर्घटना का कारण- परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप
हादसे के संबंध में मॉस्को रेलवे ने एक बयान में कहा गया कि हादसा ‘परिवहन संचालन में अवैध हस्तक्षेप’ के कारण हुआ। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में उन्होंने फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी है। रूस की संघीय सड़क परिवहन एजेंसी ‘रोसावतोदोर’ ने बताया कि जो पुल ढहा है वह उन्हीं रेलवे ट्रैकों के ऊपर बना था जिनसे ट्रेन गुजर रही थी।

सरकारी एजेंसियों ने तस्वीरें जारी कीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने हादसे के बाद कई तस्वीरों को साझा किया है। इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुल का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा हुआ है। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा गया कि कुछ वाहन पुल के नीचे से गुजरने ही वाले थे, तभी ब्रिज ढह गया। हादसे में इन लोगों की जान बाल-बाल बची।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खुर्शीद की दो टूक- "सीजफायर पर बकवास बंद होनी चाहिए, पहले पाकिस्तान ने फोन किया था"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जून 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर शुक्रवार को कड़ा जवाब दिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए खुर्शीद ने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए