शराब तस्करी की नई तरकीब: पटना में सिलेंडर में शराब लेकर घूम रहे तस्कर, आरोपी बोला- इसमें पकड़ाने का डर नहीं रहता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 13 अप्रैल 2022। बिहार सरकार शराबबंदी कानून को कितने भी सख्त क्यों न कर दे लेकिन तस्कर कोई न कोई नई तरकीब ढूंढ़ ही लेते हैं। इस बार तस्करों ने जो तरकीब अपनाई है इसे देखकर पुलिस भी हैरान है। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के तहत कदम घाट के पास एक एलपीजी सिलेंडर में शराब पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 50 लीटर शराब जब्त की है, जिसे सिलेंडर के नीचे के हिस्से को चौकोर आकार में काटकर अंदर रखा गया था। शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी भूषण राय को पटना के कदम घाट इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसमें पकड़ाने का डर कम रहता है: आरोपी
सिलेंडर में शराब देख पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी भूषण ने बताया कि उसने इसलिए इस तरीके को अपनाया क्योंकि इसमें पकड़ाने का डर कम रहता है। उसने बताया कि इससे पहले भी वह सिलेंडर में शराब लाकर सप्लाई कर चुका है। वहीं थानेदार सबीउल हक ने बताया कि पहली बार सिलेंडर में शराब की तस्करी किसी को पकड़ा गया है। वह पटना में कई माह से देशी शराब सप्लाई कर रहा है।

सिलेंडर की पेंदी कटी थी
आरोपी जैसे ही सिलेंडर, साइकिल लेकर नाव से घाट के किनारे उतरा फौरन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब सिलेंडर की तलाशी ली गई तो देखा कि उसकी पेंदी कटी है और उसमें 50 लीटर शराब है। साइकिल पर टंगे झोले में भी 24 लीटर देसी शराब थी।

शराबबंदी कानून में प्रमुख बदलाव

  • अब शराब पीते पकड़े गए तो एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पास से जमानत
  • बार-बार अपराध पर अतिरिक्त जुर्माना या जेल या दोनों
  • शराब बरादमगी वाले स्थल को एएसआई भी सील कर सकेंगे
  • जब्त वाहन जुर्माना देकर छूट सकेंगे, डीएम को मिला अधिकार
  • बरामदगी स्थल पर ही नष्ट हो सकेगी जब्त शराब

Leave a Reply

Next Post

डीजीसीए का फैसला: बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने से रोके गए 90 पायलट, दोबारा करनी होगी ट्रेनिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए 90 पायलटों को बोइंग 737 मैक्स उड़ाने से रोक दिया है। इन पायलटों को डीजीसीए की संतुष्टि के लिए फिर से प्रशिक्षण से गुजरना होगा। डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं