बिहार में देर शाम तक आएंगे अंतिम नतीजे, 12 :30 तक सिर्फ 20% वोट गिने गए

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली / बिहार 10 नवंबर 2020। बिहार का बिग बॉस कौन बनेगा, इसका फैसला आज होने जा रहा है। अभी तक आए रुझानों में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है. 243 विधानसभा सीटों पर रुझान आ गए हैं. अब हर किसी को फाइनल नतीजों का इंतजार है।

अब तक गिने गए सिर्फ 20% वोट: चुनाव आयोग

बिहार में मुख्य चुनाव अधिकारी एच. श्रीनिवासन के मुताबिक, इस बार करीब 34 हजार पोलिंग स्टेशन बढ़ा है जिस वजह से राउंड बढ़े हैं। कुछ सीटों पर 24 राउंड में गिनती हो रही है, जबकि कुछ में 51 राउंड होना है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक सिर्फ 20 फीसदी वोट गिना गया है, अंतिम नतीजा आने में शाम के 6-7 बज सकते हैं. अभी तक 80 लाख के करीब वोट गिने गए हैं, जबकि कुल वोटों की संख्या 4.10 करोड़ वोट है।

इन सीटों पर जारी है कांटेदार मुकाबला

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक करीब 99 सीटें ऐसी हैं जहां 2000 से कम वोटों का अंतर है। जबकि 54 सीटें ऐसी हैं जहां 1000 से कम वोटों का अंतर है, इसके अलावा 28 सीटों पर अंतर 500 से भी कम वोटों का है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अबतक करीब 20 फीसदी मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि : थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में मिली जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 नवंबर 2020। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को उपलब्ध कराई  जा रही,स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में थर्ड पार्टी सर्वेक्षण कराया गया जिसमें यह बात सामने आई कि अगस्त के बाद से […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह