8 हजार मीटर ऊंची 14 चोटियों पर चढ़ दावा यांगजुम ने बनाया रिकॉर्ड, बनीं पहली नेपाली महिला

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। पर्वतारोही दावा यांगजुम शेरपा, दुनिया में आठ हजार मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं आरोहण महासंघ ने इन सभी चोटियों को आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचा माना है।महासंघ के अनुसार, दावा ने यह एक नया कीर्तिमान बना लिया है। दोलखा जिले के रॉल्वलिंग घाटी में जन्मी पर्वतारोही दावा (33) बुधवार की सुबह तिब्बत में स्थित माउंट शिशापांगमा (8.027 मीटर) पर सफलतापूर्वक पहुंच गईं। दावा ने कहा कि वह अब आठ हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाली पहली नेपाली महिला पर्वतारोही बन गई हैं। इससे पहले 2012 में वह मात्र 21 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर पहुंची थी।

अब तक इन पर्वतों पर चढ़ चुकी हैं दावा
वह 2014 में दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट के-2 (8,611 मीटर) पर भी चढ़ चुकी हैं। इसके अलावा वह माउंट चो ओयू, ल्होत्से, कंचनजंगा, मनास्लू, धौलागिरी, अन्नपूर्णा, नागा पर्वत, ब्रॉड पीक, जी- 1, जी- 2 और मकालू जैसे, आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचे पर्वतों पर भी चढ़ चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का एलान; इस बार इन तीन वैज्ञानिकों को दिया गया अवॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अक्टूबर 2024। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया। इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक