मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कोविड महामारी से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने मतदान दलों को दिलाई शपथ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय गौरैला में मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 अंतर्गत नियोजित मतदान दलों के चल रहे प्रशिक्षण कार्य का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करने की शपथ दिलाई।

मतदान दलों ने शपथ लिया कि  हम कोविड-19 महामारी के इस काल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार एवं जारी समस्त दिशा-निर्देशों तथा नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे।निर्वाचन कार्य और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के दौरान मास्क का प्रयोग करेंगे। अपने सभी सहयोगियों को भी मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने एवं उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु प्रेरित करेंगे।संक्रमण के इस दौर में निर्वाचन सम्बन्धी हर कार्य सुरक्षा और सतर्कता के साथ करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर की पहल पर लायन्स क्लब ने कोविड अस्पताल के लिये 500 चादर दिये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 08 अक्टूबर 2020। शहर के लायन्स क्लब द्वारा आज जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को 500 नग चादर एवं तकिया कवर दिया गया। डॉ. मित्तर ने कोविड अस्पताल में मरीजों को सुविधा बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की थी। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल