अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए बैठक, एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और सैनिकों की तैनाती पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को यहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के लिए दो महीने तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 31 अगस्त तक चलेगी।

यात्रा दो मार्गों से की जा सकती है – पहली दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिए, जो कि 48 किलोमीटर लंबा मार्ग है और दूसरी मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से, जो कि 14 किलोमीटर छोटा है लेकिन खड़ी पहाड़ियों वाला मार्ग है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने आगामी अमरनाथ यात्रा के संबंध में एक तैयारी बैठक बुलाई और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और इस वर्ष यात्रा के लिए संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत चर्चा की गई। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिये देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हुआ।

Leave a Reply

Next Post

जाने बच्चों को रागी खिलाने के फायदे: हड्डियां बनेंगी फौलादी, एनर्जी मिलेगी भरपूर, होंगे ये अद्भुत फायदे

शेयर करेनई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। खिलाई जाएंगी. बच्चों के प्रॉपर विकास के लिए 6 महीने की उम्र के बाद से ही कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ खिलाना शुरू कर देना चाहिए, जो उनके शारीरिक विकास में बढ़ावा दे सकें. उन्हें हेल्दी बनाए रख सकें. ऐसी एक हेल्दी और बेहद ही […]

You May Like

धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'....|....बढ़ती महंगाई से देश का आम आदमी परेशान - कांग्रेस....|....मोदी के राज में बेरोजगारी बढ़ी देश पर कर्जा बढ़ा छोटे उद्योग बंद हुये - कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर के नाम पर फर्जीवाड़ा प्रमाणित - डॉ. चरणदास महंत