सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल, MLC बनने के बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

indiareporterlive
शेयर करे

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

लंबे समय तक पीएम मोदी के साथ कर चुके हैं काम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 14 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। ऐसी अटकलें हैं कि 12 MLC सीट (विधान परिषद) पर हो रहे चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। शर्मा ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया था। उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद शर्मा ने कहा कि कल रात में ही मुझे पार्टी ज्वॉइन करने के लिए कहा गया। खुशी है कि मुझे मौका मिला। मैं मऊ के एक पिछड़े गांव से निकला हूं, आईएएस बना और आज बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के होने के बावजूद भाजपा में शामिल होना बड़ी बात है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा करूंगा।

टाटा नैनो को गुजरात लाने में अहम भूमिका

शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में 11 अप्रैल 1962 को हुआ। 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS शर्मा ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर्स किया। टाटा नैनो को गुजरात लाने, राज्य में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका अहम रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और अमेरिका से स्ट्रक्चरिंग टैरिफ की ट्रेनिंग भी ली है।

18 साल से मोदी के भरोसेमंद

‘एके’ के नाम से जाने जाने वाले शर्मा के बारे में मशहूर है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त ब्यूरोक्रेट्स में एक हैं। बीते 18 साल से मोदी के भरोसेमंद हैं। जून 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आने वाले शर्मा PMO में ज्वॉइट सेक्रेटरी बनाए गए थे। 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जरूरत मंद लोगों का घर पर ही इलाज की सुविधा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़  शासन की  मुख्यमंत्री  शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब अपनी रोजी-रोटी के लिए दिनभर जूझने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत की भी चिंता नहीं रहती।  योजना के तहत अपने घर के आस-पास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा उन्हें किसी वरदान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल