‘द वाइव्स’ में फिर दिखेगा मधुर भंडारकर का बेबाक सिनेमा

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 फरवरी 2026। बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छुपी सच्चाइयों को बेपरदा करने के लिए पहचाने जाने वाले नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अपनी नई फिल्म ‘द वाइव्स’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली है। चांदनी बार, पेज 3, फैशन, हीरोइन, ट्रैफिक सिग्नल और बबली बाउंसर जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज के अनदेखे पहलुओं को सामने लाने वाले भंडारकर, इस बार बॉलीवुड स्टार वाइव्स की दुनिया में झांकते नज़र आएंगे। ‘द वाइव्स’ एक ऐसी कहानी है जो कैमरों की फ्लैश लाइट से आगे जाकर उस इमोशनल स्पेस को एक्सप्लोर करती है, जहां फेम, पावर और पब्लिक इमेज के बीच रिश्ते खुद को बचाने की जद्दोजहद करते हैं। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

अपने सिनेमा में रियलिज़्म और इमोशनल डेप्थ के लिए मशहूर भंडारकर, ‘द वाइव्स’ के ज़रिए एक बार फिर बॉलीवुड के अंडरबेली पर फोकस करते हैं—जहां ग्लैमर के पीछे इनसिक्योरिटी, एम्बिशन, साइलेंस और इमोशनल सर्वाइवल की अनकही कहानियां छुपी होती हैं। फिल्म को लेकर मधुर भंडारकर कहते हैं, “‘द वाइव्स’ स्पॉटलाइट से आगे बढ़कर उन निजी ज़िंदगियों को देखती है, जो अक्सर शोहरत के शोर में दब जाती हैं। यह रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और भावनात्मक संघर्षों की कहानी है। मैं इसे पूरी ईमानदारी और सेंसिटिविटी के साथ कहना चाहता था।”

वहीं पीजे मोशन पिक्चर्स के निर्माता प्रणव जैन ने इस सहयोग को लेकर कहा, “मधुर सर के साथ काम करना हमेशा क्रिएटिव रूप से समृद्ध अनुभव रहा है। ‘द वाइव्स’ बोल्ड, सोचने पर मजबूर करने वाली और गहराई से जुड़ने वाली फिल्म है, जो मीनिंगफुल सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के दिल तक पहुंचेगी। भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म, इंडिया लॉकडाउन के बाद मधुर भंडारकर और प्रणव जैन की दूसरी कोलैबोरेशन है।

Leave a Reply

Next Post

दुधवा की हरियाली में पर्यटन का नया अध्याय

शेयर करेदुधवा में बीवीजी इंडिया का इको-रिज़ॉर्ट (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दुधवा नेशनल पार्क में इको-टूरिज्म केंद्र के विकास के लिए बीवीजी इंडिया के साथ साझेदारी की है। लखीमपुर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल