एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी, जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क मामले में कई ठिकानों पर रेड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 दिसंबर 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को चार राज्यों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि एजेंसी की टीमें कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड पहुंचीं। एनआईए की टीमें जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क से जुड़े मामले में एक साथ रेड कर रही है।  अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने अकेले कर्नाटक में ही 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। इससे पहले एजेंसी ने 13 दिसंबर को बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में तलाशी ली थी। 

उन संदिग्धों के ठिकानों पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है, जिन पर आतंकियों से जुड़े होने की आशंका है। यह तलाशी तब शुरू की गई जब नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की टीम ने तब महाराष्ट्र में पुणे, मीरा रोड, ठाणे और कर्नाटक में बंगलूरू समेत 44 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। 

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार में आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाए दो भारतीय युवक, असम राइफल्स के साथ हुई थी गोलीबारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोहिमा 18 दिसंबर 2023। म्यांमार स्थित एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा अपहृत दो युवकों को रविवार को नागालैंड के मोन जिले के एक जंगल से गोलीबारी के बाद बचा लिया गया। रक्षा बयान के अनुसार एनएससीएन-के (Ang Mai) के सशस्त्र कैडरों के एक समूह ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग