रौताही मेले में चाकूबाजी, एक की हत्या, 3 गंभीर रूप से घायल, नाच-गाने के बीच दो पक्षों में शुरू हुआ था विवाद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पामगढ़ 23 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रौताही मेले में अचानक 2 पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी तक पहुंच गया। चाकूबाजी में एक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेले में ये विवाद नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

कोरोना के चलते पिछले 2 साल से कोसला गांव रौताही मेले का आयोजन नहीं हो सका था। मगर इस बार यह आयोजन 22 दिसंबर को किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दिनभर के मेले के बाद मेले में ही नाच-गाने का आयोजन किया गया था। देर रात को नाच-गाना चल रहा था। सब मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेले में इतनी भीड़ थी कि भगदड़ भी मच गई।

घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस घटना में महेश्वर कश्यप(21), कलीराम यादव(24), राजेश्वर कंवर(26) और दिल सिंह(25) घायल हुए थे। मगर बिलासपुर ले जाने से पहले ही महेश्वर कश्यप की मौत हो गई। महेश्वर के सिर से काफी खून बह गया था। बाकी तीनों का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।

वर्चस्व का विवाद था

इस संबंध में पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि मेले के दौरान दो गुटों के वर्चस्व का विवाद झगड़ा और हमले का जड़ है। उन्होंने बताया कि कोसला के पड़ोसी गांव पेण्ड्री के लोग भी कोसला के रौताही मेले में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घायल युवक का वीडियो सामने आया

घटना के बाद एक घायल युवक का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह आरोपियों का नाम ले रहा है। वीडियो में घायल युवक ने अजय वर्मा का नाम लिया है। उसका कहना है कि अजय ने अपनी 3 भाइयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों का नाम और किस युवक का वीडियो सामने आया है। वह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पलामू में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पलामू 24 दिसम्बर 2021 । झारखंड के पलामू जिले के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक प्रेमी युवक को पेड़ में उल्टा बांधकर बेदम पिटाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 14 दिसंबर की है। 13 दिसंबर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए