कंगना के मुंबई दफ्तर पर चली BMC की JCB,कंगना बोलीं- याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा

indiareporterlive
शेयर करे

कंगना ने कहा- महाराष्ट्र सरकार और उसके गुंडे मेरी प्रॉपर्टी पर अवैध कार्रवाई करने पहुंचे हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 सितम्बर 2020। कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से पहले ही बवाल शुरू हो गया है। वे दोपहर तक मुंबई पहुंचेंगी। इसके पहले ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा। इसके कुछ देर बाद ही बीएमसी की एक टीम बुलडोजर, क्रेन और हथौड़े लेकर पहुंच गई और ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उधर, कंगना ने इस कार्रवाई पर लगातार 4 ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। उधर, बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ कंगना के वकील ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर 12.30 बजे सुनवाई होगी।

कंगना ने कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। कंगना ने कार्रवाई पर पाकिस्तान का जिक्र करते इसे डेथ ऑफ डेमोक्रेसी कहा।

कंगना ने कहा, मैं कभी गलत नहीं थी। मेरे दुश्मनों एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों मुंबई पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।

कंगना कार से चंडीगढ़ पहुंची थीं

एक्ट्रेस सड़क के रास्ते मंडी (हिमाचल प्रदेश) से चंडीगढ़ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस बीच, मुंबई करणी सेना और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भी उन्हें प्रोटेक्शन देने का ऐलान किया है। कंगना के मुंबई पहुंचते ही शिवसेना समेत कई अन्य पार्टियों की ओर से विरोध तय माना जा रहा है।

कार्रवाई पर बीएमसी ने कहा

बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फौरन तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। यह काम आपके खर्च पर ही किया जाएगा।’

कंगना ने मुंबई रवाना होने से पहले भी ट्वीट किया

शिवसेना ने आज फिर कंगना के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया

शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा, ‘राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’ ही है।’

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के शहरी पथ विक्रेताओं से किया संवाद, उनके अनुभव जाने, पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को ऋण का सदुपयोग करने को कहा

शेयर करेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडरों से मध्य प्रदेश में की बात इंदौर, ग्वालियर और रायसेन के रेहड़ी वालों से बात इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 09 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के शहरी पथ विक्रेताओं से संवाद किया। मोदी ने इंदौर में सांवेर के छगन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल