टैक्स में छूट से लेकर किसानों तक, बजट में बड़े ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जून 2024। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारी कर रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इस बार बजट के बजट में टैक्स छूट मिल सकती है। इस कदम से 5 लाख से 15 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। अभी ये लोग 5 से 20 फीसदी की टैक्‍स रेट का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि केंद्र एक नए टैक्स ब्रैकेट पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी इसपर विस्‍तार से चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला बजट पेश होने के दौरान किया जाएगा। यह भी बताया गया है कि इन टैक्‍स चेंजेज से संभावित राजस्‍व घाटे के बावजूद सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद के 5.1% के अपने राजकोषीय घाटे के टारगेट को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पीएम किसान योजना की भी बढ़ सकती है राशि 
रिपोट में यह भी दावा किया गया है कि सरकार किसानों को पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्‍साहन राशि को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है। सालाना 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये तक कर सकती है। वहीं न्‍यूनतम गारंटी योजना के तहत भुगतान बढ़ाने और महिला किसानों के लिए वित्तीय सहायता का विस्‍तार कर सकती है। अभी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये की राशि यानी हर चार महीने पर 2000 रुपये देती है।

कब पेश हो सकता है बजट? 
बिजनेस टुडे के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनोमिस्‍ट, ट्रेड यूनियन और इंडस्‍ट्री चैंबर्स समेत अन्‍य के साथ बजट-पूर्व परामर्श कर रही हैं। स्थानीय मीडिया का सुझाव है कि बजट की घोषणा 22 जुलाई को हो सकती है। राजस्‍व सचिव के साथ बजट पूर्व चर्चा में CII जैसे उद्योग संगठनों ने 20 लाख रुपये तक की टैक्‍स योग्‍य इनकम वाले निचले स्‍तर पर इनकम में मामूली राहत पेश करने का सुझाव दिया है।

इन टैक्‍सपेयर्स को भी मिल सकती है छूट 
पर्सनल टैक्‍सपेयर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उनसे मिलने वाले टैक्‍स कलेक्‍शन में बढ़ोतरी रही है, जो वास्तव में हाल के वर्षों में कॉर्पोरेट इनकम से मिले होने वाले टैक्‍स कलेक्‍शन से अधिक हो गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में नेट कॉर्पोरेट टैक्‍स कलेक्‍शन 9.11 लाख करोड़ रुपये था, जबकि नेट पर्सनल टैक्‍स कलेक्‍शन 10.44 लाख करोड़ रुपये था। इसी तरह 2022-23 में, कॉर्पोरेट टैक्‍स कलेक्‍शन 8,25,834 करोड़ रुपये और पर्सनल टैक्‍स कलेक्‍शन 8,33,307 करोड़ रुपये था। ऐसे में उम्‍मीद है कि इसे लेकर भी छूट का ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

पुष्पक की हैट्रिक: ISRO ने फिर किया कमाल, 'पुष्पक विमान' की तीसरी सफल लैडिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर से कमाल कर दिया।  रविवार को तीसरा और अंतिम पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान (आरएलवी) लैंडिंग प्रयोग (एलईएक्स) सफलतापूर्वक आयोजित किया।  ISRO ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं