राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित, 10 एकड़ भूमि दी जाएगी निःशुल्क : भूपेश बघेल

indiareporterlive
शेयर करे

 मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के उच्च स्तरीय स्कूल स्थापित हो, इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुख्य सचिव को शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों से परामर्श कर जल्द ही प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी प्रदेश में ऐसा कोई भी शासकीय अथवा निजी शाला नहीं है जिसकी गणना देश के प्रतिष्ठित शालाओं में हो। मुख्यमंत्री ने इसे देखते हुए निर्देश दिए हैं कि- राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का अवसर प्रदान करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह अत्यावश्यक है कि राज्य में ऐसी शाला की स्थापना की जाए, जिसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के अवसर भी उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर के शालाओं की स्थापना से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति दर्ज हो सकेगी। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की शाला की स्थापना हेतु नवा रायपुर में 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित की जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के परामर्श से कार्य योजना बनाकर मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाए मरार-पटेल समाज- मंत्री डॉ डहरिया

शेयर करेनगरीय प्रशासन मंत्री मां शाकम्भरी जयंती में हुए शामिल समाज के भवन के लिए 10 लाख राशि की घोषणा भी की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मंदिर हसौद में पटेल-मरार समाज द्वारा आयोजित मां शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल