एक मई को किसान-मजदूर एकता दिवस मनाएंगे आंदोलनकारी, पांच को रोष मार्च

indiareporterlive
शेयर करे

दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा के कई स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का फैसला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़/सोनीपत 30 अप्रैल 2021। तीनों कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान मई दिवस किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके लिए किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन बैठक हुई। इधर, पंजाब के किसान नेताओं ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा के कई स्थानों पर एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विशेष तौर पर मजदूर नेता मंच संभालेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि आंदोलन को तोड़ने का खूब प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसान मजबूती के साथ डटे हुए हैं। वहीं पंजाब के बरनाला में रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल के सामने किसानों का धरना जारी रहा। इस अवसर पर नेताओं ने किसानों-मजदूरों और युवाओं से एक मई को बरनाला रेलवे स्टेशन पर आने की अपील की।

उन्होंने बताया इस दिन दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक मार्च निकाला जाएगा। टोल प्लाजा महलकलां व टोल प्लाजा बडबर व भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शंटी के निवास के बाहर भी वीरवार को किसानों का धरना जारी रहा। किसान संगठनों का संघेड़ा-भदलवड्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी धरना चल रहा है।

पांच मई को दिल्ली में निकालेंगे रोष मार्च 

 किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा कि पांच मई को किसान दिल्ली में रोष मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उधर, वीरवार को गांव जंडियाला गुरु में किसान संगठनों की बैठक हुई। किसान नेताओं ने बताया कि अमृतसर से दिल्ली के लिए किसानों का 12वां जत्था जल्द ही कूच करेगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता - सीएम बघेल

शेयर करेकेवल ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था से इस वर्ग के टीकाकरण से वंचित होने की संभावना इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण