मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संक्रमण रोकथाम और बचाव के लिए 5 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर को दो करोड़, दुर्ग और बिलासपुर को एक-एक करोड़, राजनांदगांव और रायगढ़ को 50-50 लाख रूपए की राशि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 07 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लाने के लिए पांच जिलों के कलेक्टरों को पांच करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से कलेक्टर रायपुर को दो करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार दुर्ग और बिलासपुर जिले के कलेक्टरों को एक-एक करोड़ रूपए, राजनांदगांव और रायगढ़ कलेक्टरों को 50-50 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। 

गौरतलब है कि इन पांच जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर यह राशि जारी की गई है, जिससे इन जिलों में संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लायी जा सके।

Leave a Reply

Next Post

74 साल के जय प्रकाश रेड्डी का हार्ट अटैक से निधन,एन चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे74 साल के जय प्रकाश रेड्डी ने गुंटूर में ली अंतिम सांस, लॉकडाउन के बाद से वे वहां थे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेलुगू फिल्मों के मशहूर ऐक्टर जय प्रकाश रेड्डी का आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। रेड्डी 74 साल के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग