पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 18 अगस्त 2026। इंदौर के समीप कनाड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर खून सवार था। उसने अपनी 12 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले उसका गला दबाया, फिर उसे भी तालाब में फेंक आया। वह अपने बेटे को भी मारने वाला था, लेकिन उसने मरने का नाटक किया और तालाब में फेंके जाने के बाद किसी तरह वह बाहर आया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

रातभर तालाब में बेटी को खोजा

अजय ने तो मौत का नाटक कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बेटी माही को तैरना नहीं आता था, वह नहीं बच पाई। तालाब में फेंकने से पहले उसने बेटी का गला दबाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात ढाई बजे एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तालाब पहुंची, तो उन्हें माही का शव मिला। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पत्नी अनिता और बेटी माही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की।

पत्नी पर करता था शंका

कनाड़िया में रहने वाली अनिता चौहान के चरित्र पर उसका पति सुनील शंका करता था। वह ड्राइवर है। उसे लगता था कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है, तो पत्नी उसके साथ बेवफाई करती है। अक्सर काम से लौटने के बाद वह पत्नी से विवाद करता था। सोमवार रात वह लौटा और फिर पत्नी से विवाद किया। पत्नी ने भी विरोध किया और जवाब देने लगी, तो सुनील रसोई में गया और चाकू ले आया। इसके बाद अनिता घर से बाहर निकली, तो वह भी बाहर पहुंचा और पहले गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की, फिर चाकुओं से वार कर दिए।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया

शेयर करेजगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; सतीश पूनिया को पंजाब, तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 अगस्त 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। बिहार चुनाव जिताने […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल