मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को रायपुर तथा दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को दुर्ग जिले में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के ‘75वां राज अधिवेशन’ में शामिल होंगे। वे इससे पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘थैंक यू सीएम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को दोपहर एक बजे रायपुर के व्ही.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे और वहां 2 बजे तक आईबीसी के कार्यक्रम ‘थैंक यू सीएम’ में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.30 बजे सिविल लाईन दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां कंचन धुरवा देवालय परिसर में आयोजित अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 4 बजे दुर्ग जिले के ग्राम पाहरा (गोंड़गिरी), धमधा पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘75वां राज अधिवेशन’-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पश्चात धमधा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में बड़ा सियासी उठापटक, ओली सरकार ने संविधान के खिलाफ की संसद भंग करने की सिफारिश, मचा सियासी बवाल

शेयर करेओली सरकार ने नेपाल की संसद को भंग करने की सिफारिश की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को कैबिनेट ने भेजी अपनी सिफारिश नेपाल के संविधान में संसद भंग करने का प्रावधान ही मौजूद नहीं इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 20 दिसम्बर 2020। नेपाल में जारी सियासी संकट बड़ा होता प्रतीत हो रहा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग