छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 28 अगस्त को नवा रायपुर में : मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजा न्यौता

indiareporterlive
शेयर करे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने का किया आग्रह

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 15 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में बनने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्यौता भेजा है। श्री बघेल ने पत्र लिख कर श्रीमती गांधी से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में और राहुल गांधी को अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि इस समारोह में आपकी उपस्थिति हमें आनंदित करने के साथ प्रोत्साहन भी देगी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि 1 नवंबर 2000 को राज्य निर्माण के साथ ही सर्व सुविधायुक्त नये विधानसभा भवन की लगातार आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो राज्य की प्रगति और आकांक्षाओं के अनुरूप हो। इस आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि इस नये भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक दिखेगी। यह भवन स्टेट आफ दी आर्ट तकनीक से सुसज्जित होगा। इस भवन को विधानसभा और उसके सदस्यों की वर्तमान और भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए डिजाईन किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता दिवस-2020 : राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया ध्वजारोहण : स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 15 अगस्त 2020। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण