सितम्बर के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 02 सितम्बर 2020। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा सितम्बर माह में उपभोक्ताओं को वितरण के लिए केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशनकार्डांे एवं हॉकरों के लिए माह सितम्बर के लिए कुल 4656 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। सितम्बर 2020 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित सभी प्राथमिकता, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा राशनकार्डाें को केरोसिन की पात्रता होगी। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर मिट्टी तेल, ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों में अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन की पात्रता होगी। केरोसिन वितरण करने वाले हॉकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित उचित मूल्य के दुकान के समक्ष खड़े होकर राशनकार्डधारियों को केरोसिन वितरण करेंगे। हॉकरों के लिए प्रति हॉकर 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। 

खाद्य विभाग द्वारा माह सितम्बर के लिए जारी की गई कुल केरोसिन में से बस्तर जिले के लिए 192 किलो लीटर मिट्टी तेल का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर के लिए 60, दंतेवाड़ा 72, कांकेर 156, कोण्डागांव 144, नारायणपुर 24, सुकमा 60, कोरबा 144, बेमेतरा 108, दुर्ग 156, कवर्धा 132, राजनांदगांव 360, धमतरी 96, गरियाबंद 180, बलरामपुर 192 किलो लीटर, बिलासपुर 240, जांजगीर-चांपा 240, मुंगेली 108, रायगढ़ 396, बालोद 96, बलौदाबाजार 216, महासमंुद 180, रायपुर 216, जशपुर 228, कोरिया 144, सरगुजा 240 और सूरजपुर जिले के लिए 216 किलो लीटर एवं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 60 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्‍ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 ऐप बैन,सरकार ने इनसे देश की सुरक्षा को खतरा बताया

शेयर करे15 जून को गलवान झड़प के कुछ ही दिन बाद सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था इस बार भी ऐप पर बैन लगाने का फैसला तब लिया गया, जब लद्दाख में फिर से तनाव बढ़ रहा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितंबर 2020। 15 जून […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस