राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितम्बर से

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 02 सितम्बर 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की दवा (अल्बेन्डाजोल) खिलाई जाएगी। एक साल से दो साल की उम्र वाले बच्चों को आधी गोली पीसकर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा तीन से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी। शासन द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कन्टेनमेंट जोन और बफर जोन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। कन्टेनमेंट जोन में स्थिति सामान्य होने के बाद ही यह सेवा प्रदान की जायेगी। जबकि बफर जोन में सामान्य दिशा निर्देशों का पालन कर सेवाएं जारी रखी जायेगी।

Leave a Reply

Next Post

सितम्बर के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 02 सितम्बर 2020। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा सितम्बर माह में उपभोक्ताओं को वितरण के लिए केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशनकार्डांे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल