शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 06 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विजय बघेल अधिकारियों के आगे बेबस और लाचार नजर आ रहे है। सरकार के मुखिया से शिकायत के बावजूद अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार नही आया।तो उन अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष के पास करना पड़ रहा है। समझ सकते है प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता कितनी चरम पर है। जब सांसद, विधायक, महापौर अपने ही सरकार में अधिकारियों के रवैया को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर रहे है। बात नही सुनने और जनप्रतिनिधि का सम्मान नही करने का आरोप लगा रहे है। ऐसे में समझ सकते है आम जनता के साथ ये कैसा व्यवहार करते होंगे? आमजनता तो इन अधिकारियों के केबिन में जाने में भी घबराते होंगे? एसपी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सामने गृहमंत्री के साथ हुई एसपी की नोक झोंक किसी से छुपी नही है. बेमेतरा जिला के कन्या विवाह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी अधिकारियों के व्यवहार को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जाहीर कर चुके है। सांसद भोजराज नाग तो बात नही मानने वाले अधिकारियों को लेकर उल्टा लटकाने जैसे धमकी दे दिए। इतना सब होने के बावजूद सरकार के मुखिया इन मामलों को संज्ञान में लिये न अधिकारी अपने बर्ताव में सुधार किये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा ढ़ी साल की सरकार में जनता छोटे छोटे विभागीय कामो को लेकर लगातार शिकायत कर रही है। सुशासन तिहार दो बार हुआ दोनों बार मे जनसमस्या से जुड़ी लाखो  आवेदन आये ये इस बात का प्रमाण है कि जनता का काम कही नही हो रहा है। ऐसे में सरकार क्यों अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम क्यो नही उठा रही है। आखिर अधिकारी इतनी दमदारी से जो करना है कर लो किसके दम पर कह रहे है? कौन अधिकारियों को इतनी हिमाकत करने की छूट दे रखा है? सरकार के मुखिया आखिर इन पर लगाम क्यो नही लगा रहे है? काँग्रेस मांग करती है प्रदेश से प्रशासनिक अराजकता खत्म होनी चाहिये। जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता  की बात सुनी जानी चाहिए।ऐसे अराजकता फैलाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ उल्लास महाचौपाल 15 अगस्त को: सरेंडर नक्सलियों और कैदियों ने भी दिए एग्जाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में उल्लास महा-चौपाल लगेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सितम्बर 2026 में होने वाली उल्लास महापरीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिये अनुरोध किया है। दूसरी ओर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और […]

You May Like

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत....|....स्टाइपेंड बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा 3 हफ्ते का समय....|....झपकी लगते ही बेकाबू हुआ कोयले से भरा ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा....|....छत्तीसगढ़ उल्लास महाचौपाल 15 अगस्त को: सरेंडर नक्सलियों और कैदियों ने भी दिए एग्जाम....|....शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है....|....मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है - दीपक बैज....|....लिसा रे का ‘हेल्दी मिडलाइफ’ मंत्र....|....जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी