कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

छतरपुर, 06 नवंबर 2026। शहर के व्यस्त कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। यहां समोसे की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया पर गोली चलाने का गंभीर आरोप रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर किए। इनमें एक गोली उसके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने पर चलाने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीड़ित मुनमुन चौरसिया ने बताया कि वह नाश्ते की दुकान संचालित करता है। देर रात वह खाना पैक कराने के लिए गया था, तभी संजू अग्रवाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उससे बहस करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि पहली गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद दूसरी गोली सीने की तरफ चलाई गई लेकिन उसने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली गई। पीड़ित के मुताबिक उसने अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर और मां की कसम देकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई, तब जाकर फायरिंग रुकी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना एक्सीलेंस स्कूल नंबर-1 के सामने महाराजा कॉलेज के पास की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह और गोली चलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गड़बड़ी में शामिल इन अस्पतालों को एक से तीन साल की […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर